नन्हीं आँखों में नन्हे से सपने
एक बचपन को डसते थे अपने
ये कहानी दिल को दुखाये
किस जनम के क़र्ज़ उसने चुकाये
होकर भी साथ, लोग थे बेगाने
जानकर भी, बनते थे अनजाने
कभी उनके बड़प्पन की लड़ाई
तो कभी, बेवज़ह नन्हे की पिटाई
सत्ता और राजनीति की सजती बिसात
और उसे हर बार, मिलती रही लात
आँसू लिये दया, तरस, धर्म के आँखोँ मे
धर्म का ध्वज, धारण किये हाथों मे
कभी अन्याय मिला, तो कभी इलज़ाम
उसकी हर कोशिश, होती रही नाकाम
नन्ही सी आँखों में, बड़े बड़े लोग
जो लगते रहे उसकी खुशियों का ही भोग
कभी तड़पकर निकलती एक चीख
तो कभी एहसान में, प्यार की भीख
अतिथी सम्मान को अगर कुछ लाये
बस अपमान के घूंठ ही पाये
कभी चीर छुड़ाया, भाई ने लालच में
कभी नंगे पैर भागा, साहस मेँ
खेला नहीं कभी, चोटें बडी खाई
बस हमेशा उसने बुराई कमाई
दरवाज़ों को पीटतीं उसकी कलाई
वो शब्दों के बाण, वो पीटाई
उम्मीद थी उसको की कभी तो मिलेगा प्यार
हक़ में हमेशा बस आई उसके सिर्फ़ हार
कुछ पाने को, बड़ों से भिक्षा
नन्हे ने पायी, कैसी ये शिक्षा
मांगते-मांगते अश्रु बहाये
नन्हा चाहे, पर समझ नहीं पाये
अकेलेपन मे घुटता था नन्हा
सबके समक्ष था, फिर भी था तन्हा
तोडा फिर एक दिन उसने एक धागा
मन उन सब से दूर भागा
शुरू हुई एक नयी लड़ाई
रो रोकर उसने रैन बिताई
न्यायाधीश ने पट्टी यूँ बाँधी
और तेज़ हो गयी वो आँधी
बरसों झुलसाती रही वो ज्वाला
उस पर छाया, काला एक साया
अपमानों में ढूंढने लगा वो मान
नन्हा खो बैठा, अपनी पहचान
मन में नन्हा हर पल घबराया
पर सच से भाग नहीं पाया
चोटें, दर्द, मान्सिक पीडा
हर किसी ने समझा नन्हे को कीड़ा
कोई आवाज़ ना साथ दे पाई
हर कहानी फिर दोहराई
धर्म को साथ मे लेता जाये
फिर भी नन्हा क्यों पछताए
एक दिन फिर निराला आया
ढीली पड़ी झूठ की माया
नन्हे ने सच की कसम उठाई
आखिर में किसी को नज़र तो आई
ठंडा हुआ आग का गोला
कोई तो अब उसके लिये बोला
लगने लगा किया कुछ अर्जन
पर उनका भी हो गया विसर्जन
फिर नन्हा टूट, बिखर घबराया
देव-द्वार पर वो चिल्लाया
खोया आखिर क्यों वो अपना
टूटा फिर उसका हर सपना
चन्द्र ने फिरसे अग्नि बरसाई
सुखों ने फिर की उससे जुदाई
इल्ज़ामों की माला पहनाई
कोई ना शक्ति अब प्रगटाई
नन्हा बद तड़पा-बिलखाया
कोई न उसको समझने पाया
दूर हो गया, छोड़कर नगरी
फ़ेंक दी सर से अन्याय की गगरी
नहीं पलटके देखना चाहे
फिर लौट चली उसकी राहें
कटाक्ष हुए फिर उसके दिल पर
पर इल्ज़ाम नहीं लिये अब सिर पर
पहली बार नन्हा अब बोला
छोड़ दिया उसने हर शोला
अप्मानित फिर घर पे आया
सोचा कभी नहीं सुख पाया
सेवा की पर, गाली खायी
पल पल बस दुत्कार ही पायी
उस दिन उसने नाता तोड़ा
और सबसे दिल-मन को मोड़ा
केचली छोडकर नाग फिर डसता
धर्म ही सदा दिखाता रस्ता
किसी के अधर्म ने, घर से निकलवाया
पर पल पल नन्हे ने धर्म पलाया
नन्हा नयी राह अपनाए
आगे और आगे बढ़ता जाये
जाने कैसे क़र्ज़ चुकाए
चलता है हर ज़ख्म छुपाये
नन्हे का मन , तोड़ डाले हालात
अधर्म के देखे रूप विराट
हृदय भी छुपके नीर बहाए
खोकर रह गए सुख के साये
बचपन उन दरवाज़ों के पीछे
रोंधा गया कुछ क़दमों के नीचे
किस्मत का कैसा खेल निराला
नन्हे से उसका बचपन छीन ही डाला
एक बचपन को डसते थे अपने
ये कहानी दिल को दुखाये
किस जनम के क़र्ज़ उसने चुकाये
होकर भी साथ, लोग थे बेगाने
जानकर भी, बनते थे अनजाने
कभी उनके बड़प्पन की लड़ाई
तो कभी, बेवज़ह नन्हे की पिटाई
सत्ता और राजनीति की सजती बिसात
और उसे हर बार, मिलती रही लात
आँसू लिये दया, तरस, धर्म के आँखोँ मे
धर्म का ध्वज, धारण किये हाथों मे
कभी अन्याय मिला, तो कभी इलज़ाम
उसकी हर कोशिश, होती रही नाकाम
नन्ही सी आँखों में, बड़े बड़े लोग
जो लगते रहे उसकी खुशियों का ही भोग
कभी तड़पकर निकलती एक चीख
तो कभी एहसान में, प्यार की भीख
अतिथी सम्मान को अगर कुछ लाये
बस अपमान के घूंठ ही पाये
कभी चीर छुड़ाया, भाई ने लालच में
कभी नंगे पैर भागा, साहस मेँ
खेला नहीं कभी, चोटें बडी खाई
बस हमेशा उसने बुराई कमाई
दरवाज़ों को पीटतीं उसकी कलाई
वो शब्दों के बाण, वो पीटाई
उम्मीद थी उसको की कभी तो मिलेगा प्यार
हक़ में हमेशा बस आई उसके सिर्फ़ हार
कुछ पाने को, बड़ों से भिक्षा
नन्हे ने पायी, कैसी ये शिक्षा
मांगते-मांगते अश्रु बहाये
नन्हा चाहे, पर समझ नहीं पाये
अकेलेपन मे घुटता था नन्हा
सबके समक्ष था, फिर भी था तन्हा
तोडा फिर एक दिन उसने एक धागा
मन उन सब से दूर भागा
शुरू हुई एक नयी लड़ाई
रो रोकर उसने रैन बिताई
न्यायाधीश ने पट्टी यूँ बाँधी
और तेज़ हो गयी वो आँधी
बरसों झुलसाती रही वो ज्वाला
उस पर छाया, काला एक साया
अपमानों में ढूंढने लगा वो मान
नन्हा खो बैठा, अपनी पहचान
मन में नन्हा हर पल घबराया
पर सच से भाग नहीं पाया
चोटें, दर्द, मान्सिक पीडा
हर किसी ने समझा नन्हे को कीड़ा
कोई आवाज़ ना साथ दे पाई
हर कहानी फिर दोहराई
धर्म को साथ मे लेता जाये
फिर भी नन्हा क्यों पछताए
एक दिन फिर निराला आया
ढीली पड़ी झूठ की माया
नन्हे ने सच की कसम उठाई
आखिर में किसी को नज़र तो आई
ठंडा हुआ आग का गोला
कोई तो अब उसके लिये बोला
लगने लगा किया कुछ अर्जन
पर उनका भी हो गया विसर्जन
फिर नन्हा टूट, बिखर घबराया
देव-द्वार पर वो चिल्लाया
खोया आखिर क्यों वो अपना
टूटा फिर उसका हर सपना
चन्द्र ने फिरसे अग्नि बरसाई
सुखों ने फिर की उससे जुदाई
इल्ज़ामों की माला पहनाई
कोई ना शक्ति अब प्रगटाई
नन्हा बद तड़पा-बिलखाया
कोई न उसको समझने पाया
दूर हो गया, छोड़कर नगरी
फ़ेंक दी सर से अन्याय की गगरी
नहीं पलटके देखना चाहे
फिर लौट चली उसकी राहें
कटाक्ष हुए फिर उसके दिल पर
पर इल्ज़ाम नहीं लिये अब सिर पर
पहली बार नन्हा अब बोला
छोड़ दिया उसने हर शोला
अप्मानित फिर घर पे आया
सोचा कभी नहीं सुख पाया
सेवा की पर, गाली खायी
पल पल बस दुत्कार ही पायी
उस दिन उसने नाता तोड़ा
और सबसे दिल-मन को मोड़ा
केचली छोडकर नाग फिर डसता
धर्म ही सदा दिखाता रस्ता
किसी के अधर्म ने, घर से निकलवाया
पर पल पल नन्हे ने धर्म पलाया
नन्हा नयी राह अपनाए
आगे और आगे बढ़ता जाये
जाने कैसे क़र्ज़ चुकाए
चलता है हर ज़ख्म छुपाये
नन्हे का मन , तोड़ डाले हालात
अधर्म के देखे रूप विराट
हृदय भी छुपके नीर बहाए
खोकर रह गए सुख के साये
बचपन उन दरवाज़ों के पीछे
रोंधा गया कुछ क़दमों के नीचे
किस्मत का कैसा खेल निराला
नन्हे से उसका बचपन छीन ही डाला