ऊंची शाख़ों का पंछी हूँ, कब तक ना उड़ पाऊंगा…
तिनका तिनका जोड़ के, इक दिन घोंसला बनाऊंगा
ये नीला आसमान देखेगा मेरी उड़ान, पर फैले तो ऊँचा उड़ जाऊँगा
बीज बीज बो करके , इक दिन गुलिस्ताँ सजाऊंगा
ऊंची शाख़ों का पंछी हूँ, कब तक ना उड़ पाऊंगा…
ये जीवन है जिसकी रेहमत, इक दिन इसे चुकाऊंगा
उन उदासी भरी आँखों पर, इक दिन मोहब्बतें लुटाऊँगा
ऊंची शाख़ों का पंछी हूँ, कब तक ना उड़ पाऊंगा…
चोंच भरे दानों को, इक दिन सबको खिलाऊँगा
दिल जो टीस भरते थे, इक दिन मरहम लगाऊंगा !
ऊंची शाख़ों का पंछी हूँ, कब तक ना उड़ पाऊंगा…
श्रद्धा सुमन अर्पित हैं करने, करके ही मैं जाऊँगा
मंदिर खंडित हुआ जो मेरा, इक दिन फिर सजाऊंगा!
ऊंची शाख़ों का पंछी हूँ, कब तक ना उड़ पाऊंगा…
ये संसार महा दुखिया है, इसका भी कुछ ग़म मिटाऊंगा
आखिर हर पुष्प समान, इक दिन मैं भी मुरझाऊँगा
ऊंची शाख़ों का पंछी हूँ, कब तक ना उड़ पाऊंगा…
No comments:
Post a Comment