ऐ गुमनामी के अंधेरों, अब तो मेरा जीवन छोडो
मुझसे ये अपना लम्बा, पुराना नाता तोड़ो
मुझसे ये अपना लम्बा, पुराना नाता तोड़ो
ख़ुशी की लहर, गले लगाने को तरसती है
अब भी काली स्याही क्यों बरसती है
ऐ गुमनामी के अंधेरों, मंज़िल से साया हटाओ
ऐ गुमनामी के अंधेरों, मंज़िल से साया हटाओ
अब इस रंग-मंच से पर्दा उठाओ
भय-चोट-हार से अब नहीं घबराता
भय-चोट-हार से अब नहीं घबराता
वो करता हूँ जो मेरे जी मैं है आता
ऐ गुमनामी के अंधेरों, अब भास्कर की रश्मियाँ दिखाओ
ऐ गुमनामी के अंधेरों, अब भास्कर की रश्मियाँ दिखाओ
बरसों सी अमावस बीत गयी, उजाले से नैन मिलाओ
हर सपने की चोट, भरके अब शक्ति है बन गयी
बिखरे अतीत से ,निकल कर, ज़िन्दगी बनी है नयी
ऐ गुमनामी के अंधेरों,घुटन अब है मिट रही
ऐ गुमनामी के अंधेरों,घुटन अब है मिट रही
कल का गलत, अब बन रहा है सही
टूटना नहीं है दिल, अटल, अडिग, अविचल है बन गया
खो गया है शशि, है अब ये दिन नया
ऐ गुमनामी के अंधेरों, प्रकाश पुंज को अपनाओ
खो गया है शशि, है अब ये दिन नया
ऐ गुमनामी के अंधेरों, प्रकाश पुंज को अपनाओ
तुम भी कल को छोड़ कर, नया आज सजाओ
मंगल मे जिओ तुम अपने, पीड़ितों को आराम दो
चन्द्र है छलावा, सूर्य से ही ज्ञान लो
No comments:
Post a Comment