Sunday, 20 December 2015

Kal

कल में खोई हैं कई सांसें
आँसुओं से भीगी कुछ रातें
कुछ बिखरे सपनों की दास्ताँ
टूट के रह गया यादों का जहाँ

कितने अधूरे सवालों से अधूरे अध्याय
नमी हृदय की मिटा नहीं पाए
धुँधले पलों का कारवाँ कल बनके रह गया
तनहाइयाँ बस बढ़ती रही, उसमें आज कहीं खो गया

बेसुध सा दिल, जागने को तरसता हैं
मुड़कर जो ये देखे तो ये बरसता है
बेजान सी सीरत बेहोश सी ताक़तें रह गयी
सीली सी हिम्मत बदहाल हालत रह गयी

मौसम भी आकर यूँही चले जाते हैं
त्योहार आकर जैसे जिनको चिढ़ाते हैं
लकीरों से हिम्मत कहीं बह गयी
खोकर सब, ज़िंदगी कैसे सह गयी...

No comments:

Post a Comment