वक़्त की इन लहरों पे
अपना नाम हम लिखेंगे
लकीरें उसने दीं हैं
ख़ुशियाँ हम लिखेंगे
क़िस्मत उसने दी है
पूरी हम करेंगे
तक़दीर वो लिखता है
ज़िंदगी हम जिएँगे
वक़्त की इन लहरों पे
अपना नाम हम लिखेंगे
मजबूरी उसने लिखी है
ताक़त हम बनेंगे
हार वो लिखता है
जीत तक हम चलेंगे
मंज़िलें मुँह फेरेंगी तो
मना हम लेंगे
वक़्त की इन लहरों पे
अपना नाम हम लिखेंगे
आँसू वो लिखता है
मुस्कुराहट हम बनेंगे
ज़ख़्म वो देता है
मरहम ख़ुद बनेंगे
तोड़े वो लाखों बार
टूटकर हम जुड़ेंगे
वक़्त की इन लहरों पे
अपना नाम हम लिखेंगे
काँटे वो बो देता है
हँसकर हम सहेंगे
कमज़ोर वो बनाता है
मज़बूत हम बनेंगे
भाव उसके दिए हैं
सैयम हम धरेंगे
वो लिखने वाला वहीं रहेगा और
रोज़ रोज़ हम जलेंगे!
No comments:
Post a Comment