रुकावटों को लांघकर, एक बदलाव लाना है
काँटों को पार कर, झूमकर आगे जाना है
बीज सही बोना होगा, अगर कल फल खाना है
संघर्ष से गुज़रना होगा, अगर ये जग सजाना है
आलस छोड़, उठना है, रुकना नहीं, फर्क लाना है
हमे तो हिमालय से ऊपर, भी संसार बनाना है
कठिन डगर, सैयम धरके, बस चलते जाना है
संघर्ष से गुज़रना होगा, अगर ये जग सजाना है
सामने से रोके कोई, खुदपर हस्के दिखाना है
ये धरा है स्वर्ग अपनी, रूठ गयी, मनाना है
स्वछता ही सौंदर्य इसका, आभूषण बस पहनाना है
संघर्ष से गुज़रना होगा, अगर ये जग सजाना है
छिल जाएँ गर, पग भी तेरे, सबको आगे लाना है,
आस भरके, स्नेह करके, हर तन को बढ़ाना है
कल की दुर्बलता को मिल के, आज ताक़त बनाना है
संघर्ष से गुज़रना होगा, अगर ये जग सजाना है
No comments:
Post a Comment