Friday, 31 January 2014

milte nahi

वो क़रीब  इतने हैं  इस  दिल के
कि  बिछड़ते  ही  नहीं , बिछड़  कर
छूकर भी दिल को, छूना  नहीं चाहते
दुआ करते हैं हम, पर उन्हें करीब नहीं पाते

कभी याद में  मिलते हैं, तो कभी सपनो में
आँखों के झपकने में, तो कभी अपनों में
साया बन कर , साथ हैं निभाते
दुआ करते हैं हम, पर उन्हें करीब नहीं पाते

किसी हंसी में हैं ग़ुम , मन कहीं गुमसुम
दिल पुकारता  है फिर भी मिलते नहीं तुम
घर बनाकर मन में , रहने नहीं आते
दुआ करते हैं हम, पर उन्हें करीब नहीं पाते 

No comments:

Post a Comment